Tuesday, 23 May 2017

अररिया में महिला के साथ बलात्कार और हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद

अररिया: बिहार के अररिया में एक अदालत ने शुक्रवार को दो साल पहले एक महिला के बलात्कार और हत्या मामले में एक व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश शशिधर विश्वकर्मा ने आरोपी राजेश बहादहार को एक महिला के बलात्कार और हत्या मामले में दोषी पाते हुए यह आदेश सुनाया।
Read more- अररियासमाचार, अररिया बिहार, अररिया, जानकारी, नक्शा और दर्शनीय स्थल

Friday, 19 May 2017

पुलिस की दरिंदगी: थानेदार ने गर्भवति महिला को पीटा, हुआ गर्भपात

फारबिसगंज: बिहार के अररिया जिले फारबिसगंज स्थित कुर्साकांटा थाना पुलिस ने शनिवार रात घाट चिकनी गांव में छापेमारी के दौरान छह माह की गर्भवती महिला को इतना पीटा कि बच्चे की जान ही चली गई।
Read more - अररियासमाचार, अररिया बिहार, अररिया का नक्शा

Wednesday, 17 May 2017

मानव श्रृंखला लाइन में खड़ी महिला ने दम तोड़ा

फारबिसगंज: बिहार के अररिया जिले में मानव श्रृंखला की लाइन में खड़ी करीब 50 साल की एक महिला बीबी समो की मौत हो गई। वह श्रृखंला में बोची पंचायत में सब रूट लाइन में खड़ी थी। बेहोश होते ही मिनटों में उनकी मौत हो गई। महिला बीबी समो पति मो. हासिम अररिया प्रखंड के बोची पंचायत के चरारनी गांव की थी।
Read more-  अररियासमाचार, अररिया बिहार, अररिया का नक्शा

Tuesday, 16 May 2017

अररिया में महिला के साथ बलात्कार और हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद

अररिया: बिहार के अररिया में एक अदालत ने शुक्रवार को दो साल पहले एक महिला के बलात्कार और हत्या मामले में एक व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश शशिधर विश्वकर्मा ने आरोपी राजेश बहादहार को एक महिला के बलात्कार और हत्या मामले में दोषी पाते हुए यह आदेश सुनाया।

Read more-अररियासमाचार, अररिया का नक्शा, अररिया बिहार

Monday, 24 April 2017

कस्टम विभाग ने एक करोड़ का हेरोईन किया जप्त

सीमांचल एक्सप्रेस से कस्टम विभाग ने एक करोड़ का हेरोईन जप्त किया है। बिहार के अररिया में कस्टम विभाग को हेरोईन तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर के 1 करोड़ रुपये की हेरोईन बरामद की है। अररिया में फारबिसगंज कस्टम की टीम ने जोगबनी से आनंद विहार दिल्ली जा रही सीमांचल एक्सप्रेस में छापा मारा। इस दौरान ट्रेन से टीम को 2 पौंड हेरोईन मिला। जब्त हेरोईन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ रूपये बतायी जा रही है। सीमांचल एक्सप्रेस के जेनरल बॉगी से हेरोईन मिलने से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी डिलवरी कहीं और करनी थी । इस बरामदगी में किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अररिया का इलाका नेपाल से सटा है और इस इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी ट्रेन के जरिए होती ही रही है।
Read Moreअररिया समाचार, अररिया बिहार, अररिया का नक्शा

Friday, 21 April 2017

नशे में धुत लड़की सहित तीन लड़कों को किया गिरफ्तार

अररिया: बिहार के अररिया जिले के भरगामा में पुलिस ने शराब के नशे में तीन लड़कों के साथ एक लड़की को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो लीटर शराब भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि सभी एक कार से कही से आ रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी दिल्ली के बताएं जा रहे है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।
Read More - अररिया समाचार, अररिया बिहार, अररिया का नक्शा

Sunday, 16 April 2017

अररिया में माले के दो नेताओं की हत्या, लोगों में आक्रोश

अररिया: बिहार के अररिया जिला में जहां रविवार को दो गुटों के बीच हुए हिंसक झड़प के बाद वहीं सोमवार को माले के दो नताओं के शव मिला। शव मिलने से इलाके में तनाव व्याप्त है। जिले के रहरिया बेलसारा गांव में रविवार को दो पक्षों में हिंसक भिड़ंत हुई थी।
Read More  - अररिया समाचार, अररिया बिहार , अररिया का नक्शा